इस साल CUET परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को इसके परिणाम का बेसब्री से इंतजार है| जिसकी तारीख अब आगे बढ़ चुकी है|
पहले CUET 2024 परीक्षा के रिजल्ट पिछले महीने की 30 जून को घोषित किया जाना था| लेकिन नीट परीक्षा बवाल के कारण इसके रिजल्ट की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है|
लेकिन अब खबर यह आ रही है की CUET 2024 परीक्षा देने वाले छात्रों को अब ज्यादा दिन का इंतजार नहीं करना होगा|
रिपोर्ट्स की माने तो इस परीक्षा के परिणाम अगले हफ्ते यानी की 10 जुलाई को घोषित किया जा सकता है|
हालांकि CUET 2024 के नतीजे की तारीख पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई|
CUET नतीजो की घोषणा में देरी होने के कारण विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक कैलेंडर पर भी इसकाअसर पड़ने की संभावना है।
आपको बता दें कि 13 लाख छात्र-छात्राओं ने CUET 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था|
CUET परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं|